फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से ढही दीवार, पांच बच्चों समेत दंपती दबे

Fri, 26 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार देररात आई तेज आंधी के बीच टांडा कोतवाली क्षेत्र के किशुनपुर गांव में दीवार ढहने से दंपती समेत उनके पांच बच्चे मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। महिला का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया जबकि पति समेत सभी बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इनमें घर के मुखिया समेत उसकी आठ वर्षीय एक पुत्री की हालत ज्यादा गंभीर है। इससे पहले घटना से गांव में काफी देर तक चीख-पुकार व हड़कंप का माहौल रहा। आधी रात के करीब आई आंधी के बाद किशुनपुर गांव में अचानक चीख-पुकार शुरू हो गई। हुआ यह कि गांव निवासी वासुदेव (40) के कुछ परिवारीजन घर के भीतर सो रहे थे तो कुछ लोग गर्मी के चलते बाहर सोने चले गए थे।

रात में आंधी आने पर बाहर मौजूद लोग भी घर के भीतर चले आए। इसी बीच एक पक्की दीवार तथा उस पर लगा सीमेंटेड शेड अचानक भरभराकर ढह गया। इससे नीचे सो रहे लोग मलबे में दब गए और चीख-पुकार शुरू कर दी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी लाठी-डंडा लेकर घटना स्थल की तरफ दौड़े। उन्हें लगा कि कोई और वारदात हो गई है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचने के बाद लोगों को घटना की भयावहता का अंदाजा हुआ। आनन-फानन में ग्रामीणों ने मलबा हटाना शुरू कर दिया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद वासुदेव की पत्नी विधाता (37) को शुुक्रवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया जबकि वासुदेव के अलावा पुत्र विश्वनाथ (15), विनय (12),  पुत्री रोशनी (8), पुत्र विवेक (7) व विपिन (4) का इलाज चल रहा है। इसमें वासुदेव व रोशनी को सबसे ज्यादा चोट आई है। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे के बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें