जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेलते खेलते वे सभी एक कच्ची दीवार के पास पहुंच गए। इसी बीच दीवार भरभराकर ढह गई।
इससे डाली (6) पुत्री नंदलाल, काजल (4) पुत्री द्विजेंद्र, अनामिका (10) पुत्री नंदलाल व इंद्रराज (7) पुत्र रामजीत दीवार के मलबे में दब गए। बच्चों को दीवार की चपेट में आता देख साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया।
बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आननफानन में उन्होंने मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। चारों बच्चे घायल हो चुके थे। सभी को तत्काल सीएचसी टांडा ले जाया गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।