मामला जहांगीरगंज कस्बे का है। कस्बा निवासी दयाराम सिंह के अनुसार उन्होंने अपने घर के पीछे स्थित खेत में पूर्वी मेड़ पर फसलों की सुरक्षा के लिए कई सीमेंटेड पिलर बनवाने के साथ ही कटीले तार की बाड़ लगा रखी थी।
रविवार सुबह कुछ लोग असलहे से लैस होकर आए और फायरिंग करते हुए एक दर्जन से अधिक पिलरों को तोड़कर नष्ट कर दिया। इसके बाद कटीले तारों को उठा ले गए। यही नहीं खुद आरोपियों ने ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर अवैध निर्माण की बात कही। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो मामला उल्टा ही नजर आया।
मौके पर ही पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। दयाराम ने चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।