फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोमैक्स व लैंप की रोशनी में हुआ मतदान

Wed, 09 Dec 2015 11:42 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण में जलालपुर व भियांव विकास खण्ड में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले मतदान के दौरान यह नजारा कई बूथों पर दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


जलालपुर व भियांव ब्लाक के मतदाता बुधवार सुबह सोकर उठे, तो उन्हें चारों तरफ घना कोहरा नजर आया। कोहरे का प्रकोप इतना कि चंद कदम की दूरी पर स्थित कोई भी वस्तु स्पष्ट नहीं दिख रही थी। इसका असर मतदान के दौरान भी दिखाई पड़ा।

जिन मतदान केंद्रों पर प्रकाश के लिए पर्याप्त खिड़कियां नहीं थीं, वहां अंधेरा रहने के कारण वैकल्पिक प्रबंध करने पड़े। नगपुर मतदान केंद्र पर पेट्रोमैक्स का सहारा लिया गया तो खजुरी मतदान केंद्र पर सोलर लाइट की मदद ली गई। मछलीगांव व कन्नूपुर पोलिंग बूथ पर पेट्रोमैक्स की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


वाजिदपुर मतदान केंद्र प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए जनरेटर का इंजाम किया गया। इसी प्रकार अन्य मतदान केंद्रों पर भी प्रकाश के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें