फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में मारी प्रधान प्रत्याशी को गोली

Wed, 09 Dec 2015 11:35 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आननफानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव निवासी ग्राम प्रधान पद के दावेदार राकेश कुमार उर्फ विक्की (30) पुत्र रामसहाय मंगलवार रात्रि साढ़े नौ बजे करीब अपने समर्थकों के साथ घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहा था। इसी दौरान बाइक से वहां पहुंचे बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। एक गोली उसके बाएं बांह में जा लगी। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा।

घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। समर्थकों ने बदमाशों को पकडने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गोली की आवाज से घरों में मौजूद ग्रामीण भी बाहर आ गए। समर्थकों ने घायल राकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  बताया जाता है कि चुनावी रंजिश के चलते राकेश पर जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें