अंबेडकरनगर। जिले की 32 सहकारी समितियों पर शनिवार को 72 पदों के लिए मतदान होगा। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लगभग 10 हजार मतदाता वोट डालेंगे।
इस बीच शनिवार को होने वाले मतदान को देखते हुए गहमागहमी बढ़ गई है। उधर 19 मार्च को उपसभापति व सभापति का चुनाव होगा।
सहकारी समितियों पर सदस्य पद के लिए शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर एक दिन पहले ही संबंधित समितियों पर गहमागहमी का माहौल रहा। अपनी-अपनी जीत दर्ज करने के लिए सदस्य पद के दावेदार मतदाताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट देने का अनुनय-विनय करते दिखे।
इस बीच शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 72 पद के लिए 32 सहकारी समितियों पर मतदान होगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक-एक मतदान अधिकारी मौजूद रहेंगे। चार बजे के बाद मतों की गणना शुरू हो जाएगी। देर शाम तक परिणाम भी सामने आ जाएगा।
116 सहकारी समितियों पर सदस्य के कुल 1,044 पद हैं। बीते दिनों प्रत्येक पद के लिए एक-एक नामांकन होने के चलते 935 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। 27 पद रिक्त रह गए। इन पर कोई नामांकन नहीं हुआ। ऐसे में अब 72 पनों के लिए पर शनिवार को मतदान होगा।
32 समितियों पर मतदान होना है। इसे सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
-विवेक सिंह, सहायक आयुक्त सहकारी समितियां