फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान जागरूकता का संदेश लेकर पहुंची ट्रेन, हुआ भव्य स्वागत

Tue, 09 Apr 2019 10:18 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ulala Bureau/Ambedkarnagar
विज्ञापन
मतदान जागरूकता ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मतदान जागरूकता का संदेश लेकर पहुंची ओखा गुहावटी अप एक्सप्रेस का मंगलवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ। प्रभारी डीएम ने एडीएम के साथ मिलकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए आगे के लिए रवाना किया। इससे पहले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने डीआईओएस के नेतृत्व में यात्रियों को गुलाब के फूल सौंपकर शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद मतदान जागरूकता ट्रेन अकबरपुर पहुंची। अकबरपुर स्टेशन से होकर सामान्य दिनों में गुजरने वाली ओखा गुहावटी एक्सप्रेस ट्रेन को ही प्रशासन के अनुसार चुनाव आयोग ने मतदान जागरूकता ट्रेन का दर्जा दिया था। निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटा विलंब दो बजे के करीब ट्रेन के अकबरपुर पहुंचने पर प्रभारी डीएम सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव व एडीएम अमरनाथ राय के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। प्रभारी डीएम ने कहा कि लोकतंत्र में एक एक मत का महत्व है।

कोई भी व्यक्ति मतदान करने से वंचित न रह जाए। इसलिए लगातार चुनाव आयोग विभिन्न कार्यक्रम चला रहा है। प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह मतदान को लेकर लगातार गंभीर रहे। एडीएम ने जोर देकर कहा कि खुद मतदान करने के साथ ही हमें दूसरों को भी प्रेरित करना होगा। इसी दौरान विभिन्न स्कूलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने डीआईओएस विनोद कुमार के नेतृत्व में खिड़की के किनारे बैठे यात्रियों को गुलाब का फूल सौंपा और उनसे शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी इसमें छात्र-छात्राओं का साथ दिया। 
विज्ञापन


लगभग तीन मिनट के ठहराव के बाद प्रभारी डीएम व एडीएम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। इस मौके पर एडीएम सदर अभिषेक पाठक, बीएसए अतुल कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें