इस पर मतों की गणना रोक दी गई। जानकारी के मुताबिक अलऊपुर क्षेत्र पंचायत सीट में बैरीबंजुर्ग गांव के भी तीन वार्ड शामिल हैं। इसकी बजाए अलऊपुर बूथ में मतदान के समय चार वार्डों का वोट पड़ गया। रविवार को हुई मतों की गणना के दौरान यह स्थिति सामने आई, तो मतगणना रोक देनी पड़ी।
अतिरिक्त वार्ड के मत को निकालने का काम शुरू कर दिया गया। हालांकि जोनल मजिस्ट्रेट व आलापुर एसडीएम रमापति ने बताया कि मतों की गणना रुकी नहीं है। ऐसी कोई स्थिति भी नहीं है।