फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की रफ्तार सुस्त

Sun, 01 Nov 2015 11:47 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि एक दर्जन क्षेत्रों में प्रत्याशी निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष शोभावती वर्मा समेत बसपा समर्थित कई प्रत्याशी आगे बने हुए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के 43 पदों के लिए जिले में कुल चार चरण में मतदान कराया गया था। नाम वापसी व जांच के बाद  कुल 738 प्रत्याशी मैदान में थे।

भीटी प्रतिनिधि के अनुसार भीटी प्रथम से निर्दल प्रत्याशी सुधीर सिंह 346 मत से ,भीटी द्वितीय से सपा नेता असगर अली 470 वोट से, भीटी तृतीय से कांग्रेस की कृष्णावती निषाद 2300 मते से तथा  भीटी चतुर्थ से निर्दल प्रत्याशी शालिनी सिंह 950 वोट से आगे चल रही थीं। कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष शोभावती वर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 2100 मतों से आगे बनी हुई थीं।

कटेहरी द्वितीय से बसपा समर्थित जगदीश राजभर निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 500 मत से आगे थीं। कटेहरी तृतीय से बसपा समर्थित राकेश खरवार 350 मत तथा कटेहरी चतुर्थ से बसपा समर्थित प्रत्याशी विमला देवी निषाद अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 6 मत से आगे थीं।
विज्ञापन


जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार जहांगीरगंज पश्चिमी से निर्दल रमेश भारती ने निर्दल रिजवान खान को 1800 मत, जहांगीरगंज मध्य द्वितीय से विश्व हिंदू महासंघ समर्थित प्रत्याशी इमरती देवी 600 मत, जहांगीरगंज मध्य प्रथम से बसपा मंजू निषाद लगभग एक हजार मत तथा जहांगीरगंज पूर्वी की बसपा प्रत्याशी मंजू जायसवाल निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2 हजार मत से आगे थीं।

बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार बसखारी उत्तरी से बसपा के कलाम लगभग एक हजार मत, बसखारी दक्षिणी से निर्दल प्रत्याशी पूनम राजभर 600 मत, बसखारी पश्चिमी से बसपा की तबस्सुम एक हजार मत तथा बसखारी मध्य से बसपा की सुधा गौतम लगभग 600 मतों से आगे थीं

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार टांडा उत्तरी पूर्वी से बसपा के श्यामसुंदर लगभग ढाई हजार मत, टांडा मध्य प्रथम से सपा के जंगबहादुर यादव तीन मत, टांडा मध्य द्वितीय से बसपा के लाल बहादुर 200 मत, टांडा पश्चिमी प्रथम से निर्दल प्रत्याशी तारावती एक हजार मत तथा टांडा पश्चिमी द्वितीय से भाजपा की शकुंतला देवी निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से 100 मत से आगे चल रही हैं।

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जलालपुर पूर्वी से सपा नेता सुभाषराय निकटतम प्रतिद्वंदी से 50 मत, जलालपुर उत्तरी से निर्दल रामसकल पटेल 700 वोट से, जलालपुर पश्विमी से बसपा के गुलाबचंद्र प्रजापति 1500 वोट से, जलालपुर मध्य द्वितीय से बसपा की अनीता वर्मा, 400 वोट से, जलालपुर मध्य से निर्दल प्रत्याशी रामआसरे150 वोट से और जलालपुर दक्षिणी से निर्दल प्रत्याशी मखंचू  निकटतम प्रतिद्वंदी से 100 वोट से आगे थे।

जलालपुर उत्तरी मध्य से निर्दल प्रत्याशी गोविंद अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 200 वोट से आगे थे। भियांव पूर्वी से बसपा प्रत्याशी गायत्री निकटतम प्रतिद्वंद्वी 150, भियांव उत्तरी से सपा नेता विंध्याचल सिंह निकटतम प्रतिद्वंदी 125, भियांव मध्य से भाजपा प्रत्याशी ममता निषाद 200 वोट तथा भियांव दक्षिणी से भाजपा के पन्नालाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी  75 वोट से आगे बने हुए हैं।

आलापुर में रामनगर उत्तरी सीट से पूर्व विधायक घामूराम की पुत्रवधू प्रीती भाष्कर सपा के प्रद्युम्न से 34 मत से आगे हैं। मध्य से भाजपा की फूलमती देवी 189, पूर्वी में निर्दल अनवर सादात अंसारी मुन्ना 97 मत से, रामनगर दक्षिणी में निर्दल राजेश निषाद 370 मत से तथा पश्चिमी में निर्दल अब्दुल समद उर्फ पप्पू 199 मत से आगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें