फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग लगाकर व रैली निकाल कर वोटरों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वीप योजना के तहत जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान जारी है। अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को विभिन्न विभागों की ओर से तिराहे, चौराहे, बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मतदाता जागरूकता से जुड़े होर्डिंग व बैनर लगाए गए। साथ ही मतदाताओं को चुनाव में मतदान का महत्व समझाया गया। आह्वान किया गया कि कोई भी चुनाव हो, उसमें मतदाताओं को पूरी निष्पक्षता के साथ शत-प्रतिशत मतदान का प्रयास करना चाहिए। कहा कि जब मतदाता निष्पक्षता के साथ मतदान करेंगे तो हम बेहतर सरकार का चुनाव कर सकेंगे। जिले के अन्य हिस्सों में कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षिकाएं व बच्चों ने भी रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान जारी है। इसे लेकर शनिवार को भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों की देखरेख में विभिन्न क्षेत्रों में होर्डिंग लगाए गए। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड अधिशाषी अभियंता शंकर्षणलाल ने बताया कि एक दर्जन से अधिक स्थानों पर विभाग की तरफ से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए होर्डिंग लगाए गए हैं। बताया कि अब तक पूर्वांचल एक्सप्रेस से जिले की तरफ आने के दौरान सड़क पर, तहसील तिराहे, सर्किट हाउस, सेवागंज के पास बड़ी होर्डिंग लगायी गई हैं। इसके अलावा आलापुर, जलालपुर, भीटी व टांडा आदि तहसीलों के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाए जाएंगे। नगर पालिका प्रशासन अकबरपुर, कृषि विभाग व विद्युत विभाग भी इस कार्य में जुटा है।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा कार्यक्रम के तहत जिला युवा अधिकारी मीनू बोहरा के निर्देशन में भगवती प्रसाद मोहनी देवी महाविद्यालय जैनपुर खेंवार में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का सही उपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. निशा वर्मा, अमरीश वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। जलालपुर बड़ेपुर में मतदाताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसके तहत विकास खंड के बड़ेपुर गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। महिलाओं ने आओ सरकार बनाएं जैसे नारे लगाए। इस मौके पर किरन चौधरी, शैलेश श्रीवास्तव, रतन सिंह, शिव प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। टांडा नगर पालिका ईओ डॉॅ आरपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। मोहल्ला सकरावल पूरब, कश्मीरिया चौराहा, क़स्बा, छोटी बाजार होते हुए जुबेर चौराहे, बस स्टेशन सहित विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। कहा कि हमारा मत आगामी पांच वर्ष प्रदेश के भविष्य निर्धारण की दिशा प्रशस्त करेगा। प्रत्येक व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें