फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 राजस्व गांवों के वोटर अब नहीं चुन सकेंगे अपना ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के नगर पंचायत की घोषणा के बाद अब 20 ग्राम पंचायतों के 38 राजस्व गांवों के मतदाता आगामी पंचायत चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे। लगभग 30 हजार आबादी अब सभासद व नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान करेगी। परिसीमन का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके, इसके लिए अधिसूचना गजट प्रकाशन के लिए डीपीआरओ कार्यालय ने पंचायतीराज निदेशालय को भेज दी है।
विज्ञापन

बीते दिनों ही जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की घोषणा शासन ने की थी। इसके बाद से ही उम्मीद लगाई जाने लगी थी कि अब संबंधित नगर पंचायतों में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों के ग्रामीण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शामिल नहीं हो सकेंगे। समय बीतने के साथ ही सभी तरह की आशंकाओं के बादल छंट गए और अब दोनों नई घोषित नगर पंचायतों के परिसीमन के लिए डीपीआरओ कार्यालय ने अधिसूचना गजट प्रकाशन के लिए पंचायतीराज निदेशालय को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। अनुमान है कि शीघ्र ही अधिसूचना प्रकाशन के बाद परिसीमन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। इसके बाद दोनों पंचायतों में होने वाले चुनाव के माध्यम से नागरिकों को नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद चुने जाने का अधिकार प्राप्त हो जाएगा।
इस बीच डीपीआरओ कार्यालय के लिपिक रईस अहमद ने बताया कि दोनों नगर पंचायतों के लिए 20 ग्राम पंचायतों के 38 राजस्व गांव शामिल किए गए हैं। जिन 20 ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत में शामिल किया गया है, उनमें जहांगीरगंज विकास खंड की 18 तथा रामनगर विकास खंड की दो ग्राम पंचायतें शामिल हैं। ऐसा होने से जहांगीरगंज विकास खंड में ग्राम पंचायतों की संख्या 107 से घटकर 89, जबकि रामनगर विकास खंड में ग्राम पंचायतों की संख्या 104 से घटकर 102 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत में 20 राजस्व गांव, जबकि जहांगीरगंज नगर पंचायत में 18 राजस्व गांव शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

जल्द प्रारंभ होगी परिसीमन की प्रक्रिया
जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत के परिसीमन के लिए पंचायतीराज निदेशालय को अधिसूचना गजट प्रकाशन के लिए रिपोर्ट भेजा गया है। गजट प्रकाशन के बाद जल्द ही परिसीमन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
- शेषदेव पांडेय, जिला पंचायतराज अधिकारी
वार्डों के आंशिक परिसीमन की प्रक्रिया शुरू
दो नई नगर पंचायतों के गठन के फलस्वरूप ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों व जिला पंचायतों के वार्डों का आंशिक परिसीमन कराए जाने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। जहांगीरगंज एवं रामनगर के खंड विकास अधिकारी को भेजे पत्र में डीएम ने कहा कि नगर पंचायत के सृजन के फलस्वरूप प्रभावित ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के वार्डों का आंशिक परिसीमन होना है। इसके लिए पांच से छह जनवरी तक ग्राम पंचायत वार जनसंख्या का अवधारण सुनिश्चित होगा। सात से 10 जनवरी तक ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के प्रस्तावित वार्डों की सूची तैयार कर उसका प्रकाशन होगा। 11 व 12 जनवरी को प्रस्तावित वार्डों के सापेक्ष आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 13 व 14 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण होगा। 15 से 16 जनवरी के बीच वार्डों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें