फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर गांव में दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर गांव में शनिवार को सुबह कमर अब्बास की पत्नी नाजिया परवीन (24) की मौत हो गई है। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना अकबरपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। साथ ही कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के खान बड़ेपुर गांव निवासी विवाहिता के पिता अली कौसर को दूरभाष पर दे दी।
इसके बाद अली कौसर परिवारीजनों के साथ लोरपुर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कोतवाली में अपनी पुत्री नाजिया परवीन की दहेज के लिए हत्या किए जाने की तहरीर दी। बताया कि उनकी पुत्री का निकाह दो वर्ष पूर्व लोरपुर निवासी कमर अब्बास के साथ हुआ था। ससुरालीजन दहेज के लिए उसकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री के गले पर किसी धारदार हथियार से हमलाकर कर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

गले में घाव के गहरे निशान हैं। जब वह लोरपुर पहुंचे तो वहां आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की कोशिश भी की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पिता अली कौसर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति कमर अब्बास, ससुर सरदार हुसैन, देवर समर अब्बास, सास रुकसाना बेगम, ननद सबीका व नईमा के विरुद्घ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें