फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वार्डो में आबादी से ज्यादा वोटर

Mon, 15 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
वोटर - फोटो : symbolic
विज्ञापन
वार्ड की जनसंख्या 1406, जबकि मतदाताओं की संख्या 1540। नगर पालिका परिषद जलालपुर के पश्चिमी तरफ उत्तरी वार्ड में इस स्थिति को लेकर सोमवार को सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। कहा गया कि पालिका परिषद के 25 वार्डों के सापेक्ष 18 वार्ड ऐसे हैं, जहां मतदाताओं की संख्या वार्ड की कुल जनसंख्या की 85 से 120 प्रतिशत है।
विज्ञापन


एसडीएम ने पूरे मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के लिए इन दिनों मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। सूची में नाम बढ़ाने व घटाने के लिए बीएलओ लगातार कार्य कर रहे हैं। इन सबके बावजूद मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है।

शिकायत के मुताबिक नगर पालिका परिषद के कई वार्ड ऐसे हैं, जहां मतदाताओं की संख्या जनसंख्या से काफी अधिक है। एसडीएम से की शिकायत के अनुसार वार्ड संख्या 4 जाफराबाद पश्चिमी की जनसंख्या 1130 है, जबकि मतदाताओं की संख्या 1181 है। वार्ड संख्या 24 पश्चिमी तरफ उत्तरी की जनसंख्या 1406 है, जबकि मतदाताओं की संख्या इससे कहीं अधिक 1540 है।
विज्ञापन


इसी प्रकार कई अन्य वार्डों में भी मतदाताओं की संख्या जनसंख्या से अधिक है। इतना ही नहीं नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों में 18 वार्ड ऐसे हैं, जहां मतदाताओं की संख्या जनसंख्या के सापेक्ष 85 से 110 प्रतिशत तक है। मतदाता सूची में सामने आई इस गड़बड़ी को लेकर सोमवार को सांसद प्रतिनिधि कृष्णगोपाल कसौधन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

कहा गया कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में नगर पालिका विस्तार संघर्ष समिति के अध्यक्ष केशव प्रसाद श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, रिन्नू गुप्ता मौजूद रहे। एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें