फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव : मतदाता आज करेंगे 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शिक्षक एमएलसी चुनाव में जिले के नौ मतदान केंद्रों पर 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को 1823 मतदाता करेंगे। मतदान प्रक्रिया को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। मतदान में लगे कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रशिक्षण दिए जाने के बाद पोलिंग पार्टियों को संबंधित मतदान केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया। उधर मतदान केंद्रों पर सोमवार को ही बैरीकेडिंग आदि का कार्य पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को होने वाले स्नातक शिक्षक चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां सोमवार को ही पूर्ण कर लीं। जिले के सभी नौ विकास खंड कार्यालय को बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए एक दिन पहले ही साफ सफाई से लेकर बैरीकेडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया। बताते चलें कि चुनावी मैदान में उतरे 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1823 मतदाता करेंगे। मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए 5 जोनल, 9 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 9 माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। साथ ही पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक एक वीडियो ग्राफर की भी तैनाती की गई।
इस बीच मंगलवार को होने वाली मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए बनाई गईं 10 पोलिंग पार्टियों के 40 कर्मचारियों को सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में कर्मचारियों को बैलेट पेपर मोड़ने व बैलेट बाक्स को खोलने व सील करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद नौ पोलिंग पार्टियों को संबंधित मतदान केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया, जबकि एक पोलिंग पार्टी के 4 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया। सभी पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों को इस बीच निर्देशित किया गया कि वे अपने अपने मतदान केंद्र पर रात्रि विश्राम करें, जिससे मंगलवार सुबह सुचारु रूप से मतदान प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह सात से शाम पांच बजे तक चलने वाली मतदान प्रक्रिया के बाद सभी पोलिंग एजेंटों के बीच मतपेटिकाओं को सील किया जाएगा। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मतपेटिकाएं कलेक्ट्रेट ले जाई जाएंगी। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के घेरे में सभी मतपेटिकाओं को गोरखपुर भेज दिया जाएगा। कहा कि मतदान प्रक्रिया को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध एक दिन पहले ही पूर्ण कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें