अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने तीन थानाध्यक्ष समेत 20 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी के पीआरओ रहे प्रेमचंद को कटका की कमान सौंपी गई, जबकि यहां तैनात विवेक कुमार को बेवाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
बेवाना थाना प्रभारी राजेश सिंह को साइड लाइन करते हुए डीसीआरबी भेज दिया गया है। वहीं, मालीपुर थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा को एसपी ने स्वयं का पीआरओ नियुक्त किया है और इनके स्थान पर अकबरपुर के सिविल लाइन चौरी प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य को जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा राहुल कुमार को श्रवण क्षेत्र से प्रभारी चौकी मुबारकपुर, नेहा सिद्धार्थ को अकबरपुर से प्रभारी चौकी कस्बा, प्रभारी चौकी शहजादपुर रवीश कुमार यादव को मेडिकल कॉलेज चौकी की कमान सौंपी गई है।
महिला उप निरीक्षक नेहा सिद्धार्थ अकबरपुर के कस्बा चौकी की कमान दी गई है। हंसवर में तैनात उप निरीक्षक सुनील दत्त को लहटोरवा चौकी प्रभारी बनाया गया है। अकबरपुर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक संदीप विश्वकर्मा को श्रवण क्षेत्र चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
थाना इब्राहिमपुर में तैनात महेंद्र सरोज को शहजादपुर चौकी प्रभारी, टांडा के उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र मौर्य को छज्जापुर चौकी प्रभारी और यहीं तैनात दिनेश कुमार राय को हयातगंज चौकी प्रभारी, इब्राहिमपुर में तैनात उप निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी को सिविल लाइन चौकी प्रभारी, अलीगंज में तैनात उप निरीक्षक हरकेश बहादुर को चौकी प्रभारी कस्बा अलीगंज और जलालपुर में तैनात महिला उप निरीक्षक रजनी को रिपोर्टिंग चौकी जलालपुर का इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा शशांक कुमार शुक्ला को एसएसआई बसखारी, संजय सिंह को सम्मानपुर से एसएसआई टांडा, संजय यादव को मेडिकल कॉलेज चौकी से पुलिस लाइन, प्रकाश कुमार को प्रभारी चौकी छज्जापुर से टांडा, प्रभारी चौकी मुबारकपुर सचिव कुमार मौर्य को टांडा, अक्षय पटेल को पुलिस लाइन से रफीगंज कटका, अंजनी कुमार को प्रभारी चौकी कस्बा अकबरपुर से कोतवाली भेजा गया है।