राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला जज।
अंबेडकरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश रामसुलीन सिंह ने किया। इस मौके पर कुल 18 अदालतें लगाई गईं।
प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय राजेश भारद्वाज ने तीन वौवाहिक वादों का निस्तारण कराया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा यादव 4830 एमवी अधिनियम, चालानीव फौजादारी वादों का निस्तारण कराते हुए 1,73,300 रुपये अर्थदंड लगाया। सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायालयों में 7201 वाद, राजस्व न्यायालयों में 18,174 राजस्व वाद, विद्युत विभाग के 4505 वाद, विभिन्न विभागों के 20149 वाद, बैंकों के 685 वाद निस्तारित कराए गए।
इसके मुकाबले 3,90,85,707 रुपये का समझौता किया गया जिसमें से 1,36,95,004 रुपये जमा हुए। इस प्रकार 50714 वादों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक अदालत, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट रामविलास सिंह, नोडल अधिकारी मोहन कुमार, डीएलएसए सचिव भारतेंदु गुप्ता, बार एसोसिएशन अध्यक्ष केडी मिश्र, महामंत्री विशाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।