फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्राॅला चालक की हत्या के मामले में विसरा सुरक्षित

Tue, 11 Mar 2025 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर में ई रिक्शा और ट्रॉला में हुई टक्कर के बाद उपजे विवाद में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने ट्रॉला चालक की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता न चलने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों को अब तक जेल नहीं भेज सकी है।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर कोड़रा गांव निवासी विकास यादव ट्रैक्टर ट्राॅला से चीनी मिल में गुन्ना ढुलाई का कार्य करते थे। रविवार की रात नौ बजे विकास ट्राॅला से गन्ना लेकर मिझौड़ा चीनी मिल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली इलाके में टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के गोहन्ना चौराहे के पास पहुंचे थे। तभी ट्राॅला पर लदे गन्ने से पिंटू गुप्ता के ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इसके बाद पिंटू ने ट्रॉला रुकवाकर विकास को गालियां देनी शुरू कर दीं।
विकास के विरोध करने पर साथियों के साथ उसे दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। बाद में गेहूं के खेत में उसका शव मिला था। भाई विशाल की तहरीर पर पुलिस ने अब्दुल्लापुर शहजादपुर निवासी अवधेश कुमार साहू उर्फ पिंटू व उसके भाई नन्हकू साहू समेत अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया था और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार शाम तक आरोपियों को जेल नहीं भेजा जा सका है। सीओ सिटी देवेंद्र मौर्य ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें