फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार की मनमानी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 10 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से उन्हें समुचित खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। इसकी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही आवश्यक कदम नहीं उठाया गया तो कलेक्ट्रेट के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राज कुमार व जयहिंद ने कहा कि कोटेदार की मनमानी के चलते न तो समुचित अनाज मिल पा रहा है और न ही मिट्टी का तेल। इसके अलावा तमाम पात्रों का राशन कार्ड भी नहीं बन सका है। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका।

नतीजा यह है कि कोटेदार की मनमानी जारी है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान फू लचंद्र, अमरनाथ, राधेश्याम, कलावती, निर्मला, बेला कुमार, ज्ञानमती, बच्चाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें