फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने पर तहसील में हंगामा

Tue, 25 Aug 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार की मनमानी के कारण तमाम पात्रों को सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने घटतौली किए जाने और बीपीएल व अन्त्योदय सूची से नाम हटाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। बाद में विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


इस बीच प्रदर्शन के दौरान हंगामा कर रहे तीन ग्रामीणों का एसडीएम के निर्देश पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।
मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील के समक्ष पहुंचे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कुलदीप व रामरतन ने कहा कि कोटेदार की मनमानी के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं मिल रहा है।

कोटेदार ने मनमानी कर उन सभी का नाम बीपीएल व अन्त्योदय सूची से बाहर कर दिया, जबकि उनका नाम पूर्व में सूची में था। नाम हटाए जाने के कारण उन्हें सस्ते दर पर अनाज नहीं मिल रहा है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा सका।
विज्ञापन


नतीजा यह है कि कोटेदार की मनमानी लगातार जारी है। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान राजेश, बुधिराम, योगेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार, बंसू, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। बाद में ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इससे पहले प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने पर एसडीएम विवेक के निर्देश पर एसओ जलालपुर ने छोटेलाल, चंद्रेश व राजेश पर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें