फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान की आशंका से बढ़ी ग्रामीणों की चिंता

Mon, 22 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही गिरावट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से कमी का दौर जारी है। रविवार को जलस्तर खतरे के निशान से जहां 55 सेंमी. नीचे था, वहीं सोमवार को शाम चार बजे 92.10 मीटर दर्ज किया गया। यह लाल निशान से 63 सेंमी. नीचे था। जलस्तर में तेजी से हो रही गिरावट के चलते माझा करमपुर, माझा इस्माइलपुर बेलदहा व माझा उलटहवा के कुछ क्षेत्रों में मिट्टी की कटान हुई।
विज्ञापन


एक तरफ जलस्तर में कमी से जहां ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, वहीं कटान की आशंका ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि सरयू नदी के जलस्तर में बीते दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। दो दिनों से जलस्तर में तेजी के साथ कमी हो रही है।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार को जलस्तर जहां खतरे के निशान से 55 सेंमी. नीचे 92.18 मीटर पर था, वहीं सोमवार शाम चार बजे जलस्तर 63 सेंमी. नीचे पहुंचकर 92.10 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में तेजी के साथ हो रही गिरावट के चलते माझा करमपुर बरसावां, माझा उलटहवा व माझा इस्माइलपुर बेलदहा के कुछ क्षेत्रों में मिट्टी की कटान हुई।
विज्ञापन


हालांकि यह कटान अधिक नहीं हुई लेकिन इसने संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के चलते तो उन्हें अधिक नुकसान नहीं हुआ लेकिन यदि कटान बढ़ती है तो इससे उन्हें भारी नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें