फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जड़ा तहसील गेट पर ताला

Tue, 30 Aug 2016 10:06 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के भीटी तहसील गेट में ताला जड़ विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानिकपुर गांव में खंभे व तार न लगाए जाने के बाद भी घरों में मीटर लगा दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया आैर जोरदार प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार ने बाहर  निकलने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन


तहसीलदार ने ताला खुलवाने का प्रयास किया, तो भड़के ग्रामीणों से उनकी जमकर नोंकझोंक हुई। हालांकि इसके बाद तहसीलदार से मिले कार्रवाई के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद ताला खुल सका। 

मंगलवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे ग्रामसभा मानिकपुर की दलित बस्ती उसरहवा के बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे। नायब तहसीलदार रामसूरत पाल अपने कक्ष में थे। ग्रामीणों ने तहसील का मुख्य गेट बंद कर ताला जड़ दिया। वे सब गेट के सामने प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जगलाल व दयाराम ने कहा कि उसरहवा दलित बस्ती का राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत न तो खंभे लगे, न ही तार खींचे गया। बावजूद घरों में मीटर लगा दिए गए। इससे आशंका है कि मीटर के आधार पर अनुमानित बिल भेजकर उन्हें तंग किया जा सकता है।

इसकी शिकायत न सिर्फ पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों, बल्कि एसडीएम व तहसील दिवस पर भी की गई। इसके बाद भी इस तरफ अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। प्रदर्शन के दौरान ही नायब तहसीलदार ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते वह नहीं निकल सके।

जानकारी मिलते ही तहसीलदार सुदामा वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ताला खुलवाने का प्रयास किया, तो उनकी ग्रामीणों से जमकर नोंकझोंक हुई। तहसीलदार ने संबंधित जेई दिनेश कुमार से वार्ता की और आश्वस्त किया कि तार व खंभा खींचने के बगैर भले ही मीटर लग गया है, लेकिन अभी बिल नहीं आएगा। इसके बाद लगभग डेढ़ घंटे तक चला प्रदर्शन समाप्त कर ग्रामीणों ने ताला खोला। 

यह बोले एसडीएम : एसडीएम रमापति राम ने स्वीकार किया कि लगभग डेढ़ घंटे तक ग्रामीणों ने गेट बंद रखा। बताया कि  ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण कर दिया गया है। उन्होंने तहसीलदार की ग्रामीणों से किसी प्रकार की नोंकझोंक से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें