अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बसखारी थाना अन्तर्गत मसड़ा मोहनपुर गांव निवासी धीरेंद्र (30) पुत्र गिरिजाशंकर मंगलवार सुबह बाइक द्वारा बसखारी जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत रगड़गंज बाजार निवासिनी कुसुम (40) पत्नी संतराम मंगलवार भोर में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टांडा थाना अन्तर्गत कश्मीरिया मोहल्ला निवासी किशोर कुमार (18) पुत्र अशोक सोमवार देर शाम बाइक द्वारा टांडा चौक जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।