फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा निर्माण को लेकर ग्रामीणों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खड़ंजा निर्माण की मांग को अनदेखा किए जाने से नाराज टांडा तहसील के पुंथर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेताया कि जब तक उनकी मांग का निस्तारण नहीं होगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे क्षेत्रीय ग्रामीण कन्हैया कुमार, राजेश, सुनील कुमार, संतराम व विमलेश ने बताया कि बीते लंबे समय से खड़ंजा निर्माण की मांग जिम्मेदारों से की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इससे आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यह समस्या और भी विकराल हो जाएगी।
स्थानीय लेखपाल द्वारा भी इसे लेकर बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। शिकायत के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। धरना दे रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें