फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अरियौना गांव के निकट रेलवे ट्रैक के पास अंडर पास की मांग को लेकर रविवार को नागरिकों ने हंगामा किया। इससे दोहरीकरण कार्य में लगे मजदूरों को काम रोकना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि अंडरपास न होने से उन्हें रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। इसके अलावा आसपास के गांवों व बाजारों में जाने के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। हंगामे की सूचना पर एसडीएम सदर मोइनुल इस्लाम व सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर मामला शांत कराया। भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों से संबंधित पत्र रेल विभाग को भेजा जाएगा, इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
मालूम रहे कि अरियौना गांव के निकट रेलवे ट्रैक के पास अंडरपास निर्माण की मांग लंबे समय से स्थानीय ग्रामीण करते चले आ रहे हैं। शनिवार शाम ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और अंडरपास की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे दोहरीकरण के कार्य में लगे मजदूरों को काम रोकना पड़ा। रविवार को जब दोबारा मजूदरों ने काम शुरू किया तो ग्रामीण फिर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना था कि यदि अंडरपास का निर्माण यहां हुआ होता तो इन सभी समस्याओं से न जूझना पड़ता। मांग के बावजूद यहां अंडरपास का निर्माण अब तक नहीं हो सका हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें