फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दिलाई सपा की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अकबरपुर के पूर्व विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में रविवार को विधानसभा कार्यालय दोहरीपुर पर कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित वरिष्ठजनों ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। वरिष्ठ नेता प्रत्युष चौधरी व नन्हे यादव की अगुवाई में कईयों ने सपा की सदस्यता ली। संचालन ब्लाक अध्यक्ष जगदीश राजभर ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सलाहुद्दीनपुर की क्षेत्र पंचायत सदस्य ललिता राजभर, सुल्तानपुर तुलसीपुर की क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला, अमर सिंह यादव, शिवकुमार शुक्ला, प्रेमचन्द यादव, दीपचन्द कनौजिया, रामबचन राजभर, वरुण निगम, श्यामसुन्दर, नन्दलाल राजभर, मस्तराम राजभर, शिवपूजन कनौजिया, रामकेवल राजभर, मैकूलाल यादव, मयाराम यादव, उमाशंकर यादव, राजेंद्र प्रसाद राजभर, रामतीरथ राजभर, मनोज राजभर, धर्मराज राजभर, लल्लन सिंह, हरीराम राजभर, बखेडू राजभर, रामजियावन राजभर, छोटेलाल, रविन्द्र यादव आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि उतर प्रदेश में नृशंस अपराध हो रहे हैं। बेटियों के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटनाएं नहीं थम रहीं। मुख्यमंत्री योगी चाहें जितने दावे करें बढ़ते संगठित अपराध और सत्ता संरक्षित अपराधियों के आगे पूरा सिस्टम पस्त है। सरकार जो आवास गरीबों को दे रही है, वह प्रकिया देश के प्लानिंग कमीशन की है। देश के प्रधानमंत्री मोदी की नहीं है। सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 3.50 लाख आवास देने का काम किया था। मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी के प्रतिनिधि आनन्द वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें