अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट शुक्रवार को कोटेदार की मनमानी के विरोध में प्रदर्शन करते अवसानपुर के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विकास खंड क्षेत्र टांडा के अवसानपुर गांव के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोटेदार की मनमानी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि गांव के पात्र व गरीब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के लाभ से वंचित हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार की मनमानी से गांव के पात्रों व गरीबों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि ग्राम प्रधान भी अपात्रों को योजना का लाभ दिलाने के लिए दबाव बना रहे हैं।
इससे पात्र लाभार्थी योजना से वंचित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने तत्काल इस मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दरगाही, सुबराती, रामू, पार्वती, अनीता, निनका देवी, सोनू, सबिता, दिलीप वर्मा, अशोक, गायत्री व मनतोरा आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।