फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी बचाने को कुअें में कूदा ग्रामीण, मौत

Sun, 04 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुअें में गिरे बकरी के बच्चे को बचाने के प्रयास में एक ग्रामीण कुअें में कूद पड़ा। कुआं कच्चा होने के चलते वह दलदल में फंस गया। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला व जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर गांव निवासी लालबहादुर (35) पुत्र सुखई रविवार दोपहर घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उसकी बकरी का बच्चा गांव के बाहर स्थित कुअें में गिर पड़ा है।

यह सुनते ही वह भागता हुआ कुअें के पास पहुंचे। उसने बच्चा बचाने के लिए कुअें में कूदने का प्रयास शुरू कर दिया। हालांकि आसपास मौजूद कुछ महिलाओं ने उसे मना किया। कहा कि कुआं कच्चा है, इसलिए इसमें उतरना खतरनाक हो सकता है। इसके बाद भी लालबहादुर ने उनकी बातों को अनसुना करते हुए कुअें में छलांग लगा दी। कुआं कच्चा होने के चलते वह दलदल में फंस गया।
विज्ञापन


गुहार मचाने पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला। जब तक उसे अस्पताल तक ले जाने का प्रयास किया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, एसओ बेचू सिंह यादव ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें