फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुत्री के घर गए ग्रामीण की सुल्तानपुर जिले में हुए सड़क हादसे में शुक्रवार सुबह मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर जिले के लाभापार गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के लाभापार गांव निवासी रामप्रीत (56) अपने पुत्र मंतराम (25) के साथ एक दिन पहले बृहस्पतिवार को पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के मुरादाबाद स्थित अपनी पुत्री से मिलने गए थे। शुक्रवार को दोनों घर लौटने के लिए बरामदपुर चौराहा पहुंचे। बताया जाता है कि वहां वे वाहन का इंतजार कर रहे थे इसी बीच एक निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रामप्रीत को मृत घोषित कर दिया। मंतराम की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज सुल्तानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस बीच घटना की जानकारी उसके पैतृक गांव लाभापार पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें