फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से ग्रामीण की मौत

Sat, 09 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सांप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत लारपुर गांव में शुक्रवार देर शाम खेत में काम करने के दौरान एक ग्रामीण की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर चार लोगों को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इनमें से एक की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जाती है। लारपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र (40) पुत्र रामकृपाल शुक्रवार देर शाम खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। किसी कीड़े का काटना समझकर उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कुछ देर बाद जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो इसकी जानकारी परिवारीजन को दी।

परिवारीजनों ने उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, तब पता चला कि उसे सांप ने डस लिया है। इस बीच तबियत में सुधार की बजाए वह बेहोश हो गया। परिवारीजन जब तक उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र बसखारी के मसड़ा मोहनपुर गांव निवासिनी रेखा (38) पत्नी राजमणि शुक्रवार शाम घर में कुछ काम कर रही थी। इसी समय उसे सांप ने डस लिया। रेखा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र के अरियाबाजार निवासिनी नंदिनी (18) पुत्री सुनील को शनिवार भोर में घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल लाया गया।

उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र के अन्नावां निवासी लालजी (25) पुत्र कृष्ण कुमार व इसी थाना क्षेत्र के जयचंद (32) पुत्र बृजभूषण को शनिवार को खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें