फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भीटी में जल्द तैयार हो जाएगा ग्राम न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। दीवानी मुकदमों के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने वाले वादकारियों के लिए राहत की खबर है। तहसील परिसर में बनकर तैयार ग्राम न्यायालय को चुनाव बाद जनपद न्यायालय को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर संचालन प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


दीवानी मुकदमों के बेहतर ढंग से निस्तारण करने व वादकारियों की सुविधा के लिए प्रत्येक तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना का निर्णय बीते दिनों लिया गया था। लगभग डेढ़ वर्ष पहले ब्लॉक परिसर जलालपुर में स्थित एक भवन को न्यायालय का रूप देकर जनपद न्यायालय को हैंडओवर कर दिया गया। इसके बाद आलापुर तहसील में भी ग्राम न्यायालय स्थापना की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि न्यायाधीश व अन्य कर्मचारियों की तैनाती अभी होनी बाकी है।

अब भीटी तहसील परिसर में भी ग्राम न्यायालय की स्थापना का कार्य अंतिम चरण में है। बीते दिनों ही रजिस्ट्री कार्यालय के पुराने भवन को न्यायालय का रूप दिए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। भवन की मरम्मत कर उसका रंगरोगन कर दिया गया। मालूम हो कि दीवानी मुकदमों के लिए भीटी क्षेत्र के वादकारियों को जिला मुख्यालय तक की दौड़ लगानी पड़ती है। ग्राम न्यायालय के संचालन से लगभग 25 किमी. तक की लंबी दूर तय करने से राहत मिलेगी। इस बीच एसडीएम भीटी सौरभ शुक्ला ने बताया कि ग्राम न्यायालय के लिए भवन को पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है। चुनाव बाद उसे जनपद न्यायालय को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें