फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज होंगे विकास के काम, पहुंची सात करोड़ की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विधानसभा क्षेत्रों में विकास की गति तेज होने की उम्मीद है। दरअसल, बीते दिनों ही सात करोड़ रुपये की राशि शासन से विधायक निधि में पहुंची है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने सभी पांच विधायकों व दो एमएलसी से विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव मिलते ही सत्यापन के बाद विकास कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ सके और संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो सकें, इसके लिए विधायक व एमएलसी को हर साल 2-2 करोड़ रुपये की राशि विधायक निधि में भेजी जाती है। जिले में पांच विधायक व दो एमएलसी हैं। पूर्व में सभी के खाते में 1-1 करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी थी। संबंधित राशि से कार्य के बाद बीते दिनों दूसरी किस्त की 1-1 करोड़ रुपये की राशि भी पहुंच गई।
डीआरडीए कायर्ञालय के लिपिक अशोक कुमार यादव ने बताया कि पांच विधायक अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामअचल राजभर, कटेहरी के विधायक लालजी वर्मा, जलालपुर के विधायक सुभाष राय, आलापुर के विधायक अनीता कमल व टांडा विधायक संजू देवी के अलावा दो एमएलसी अहमद हसन व हीरालाल यादव के खाते में शासन से राशि पहुंच गई।
विज्ञापन

बताया कि राशि आने के बाद अब सभी विधायक व एमएलसी से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। जैसे-जैसे प्रस्ताव मिलता जाएगा, उसके सत्यापन के बाद राशि निर्गत कर कार्य कराए जाएंगे। परियोजना निदेशक प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि सभी पांच विधायक व दो एमएलसी की विधायक निधि सात करोड़ रुपये की राशि बीते दिनों शासन से उपलब्ध हुई है। माननीयों से विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलते ही उसका सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव के अनुसार विकास कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें