अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में युवती के आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। युवती ने शादी से इन्कार किया था। अकबरपुर के एक व्यक्ति के अनुसार, उनकी पुत्री की शादी संगिया नारायनपुर निवासी प्रिंस पांडेय से तय हुई थी। आरोपी ने युवती को मोबाइल फोन दिया था।
दोनों के बीच बातचीत होती थी। एक रात प्रिंस ने शराब के नशे में युवती और परिजनों को गाली दी। इसके बाद परिवार ने शादी तोड़ दी। रिश्ता खत्म होने पर आरोपी ने युवती के आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो रिश्तेदारों और मित्रों में वायरल कर दिए। उसने किसी और से शादी न होने देने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)