अंबेडकरनगर। टांडा नगर के एक मोहल्ले में कोरोना वायरस को मारने के लिए एक व्यक्ति द्वारा लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह हवाई फायरिंग करता दिख रहा है। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी से इंकार किया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार रात नौ बजे कोरोना से जंग लड़ने वालों को एकजुट करने के लिए नागरिकों ने न सिर्फ दीप जलाए, बल्कि आतिशबाजी भी की थी। इसी दौरान टांडा नगर के मोहल्ले में एक नागरिक ने अपने घर की छत पर चढ़कर लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की। सोमवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह नागरिक हवाई फायरिंग करता दिख रहा है। इस संबंध में जब कोतवाली प्रभारी टांडा संजय पांडेय से जानकारी हासिल की गई, तो उन्होंने ऐसी किसी भी प्रकार की जानकारी से इंकार किया।