फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फायरिंग का वीडियो वायरल, भाजना नेता के पिता व भाई पर केस

Tue, 19 Sep 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक कनौजिया के छोटे भाई का बंदूक से फायरिंग करते एक वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। बंदूक भाजपा नेता के पिता के नाम है। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ लाइसेंसी शस्त्र के दुरुपयोग तथा अनावश्यक फायरिंग का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

यह मामला जहांगीरगंज क्षेत्र के सुतहरपारा गांव का है। गांव निवासी अभिषेक कनौजिया के छोटे भाई नवनीत का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह घर की छत पर खड़े होकर हवाई फायरिंग करता दिख रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पड़ताल की। वीडियो को पहले तीन-चार साल पुराना बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की गई। जांच में पता चला कि बंदूक गत दिनों मरम्मत के लिए गई थी। दुकान से लाने के बाद उसे देखा जा रहा था।
थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान नवनीत पर नहीं मिला। उसके लखनऊ में मौजूद रहने की बात कही जा रही है। पुलिस टीम वहां भेजी गई है। लाइसेंसी असलहे का दुरुपयोग करने तथा अनावश्यक फायरिंग करने के आरोप में नवनीत व उसके पिता हरिकिशोर के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें