फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रामलीला में मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र की गल्ला मंडी में मंगलवार रात रामलीला के दौरान दो लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा तो एक व्यक्ति ने कुर्सी उठाकर मार दी, जिससे कुर्सी टूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी में एक युवक को पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन

इसमें पुलिसकर्मी युवक को पीटते दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा पुलिसकर्मी वहां मौजूद लोगों को हटाने में लगा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। विवाद की जानकारी मिलने पर रामलीला समिति के अध्यक्ष मानिकचंद सोनी ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अजय प्रताप यादव ने बताया कि मामले में कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को थाने लाकर आपसी सहमति से विवाद सुलझा दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें