फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों ने दी सीधी चेतावनी, दो दिन बाद कर लेंगे सामूहिक आत्मदाह

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मल्लूपुर मजगवां में भूख हड़ताल के चलते बिगड़ी महिलाओं की हालत। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड में शासन से मदद न मिलने से आक्रोशित परिवारीजनों ने सीधी चेतावनी दी है। सोमवार को परिवारीजनों ने कहा कि अब दो दिन की मोहलत दी जा रही है। यदि परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी न मिली, 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता नहीं दी गई तो दो दिन बाद परिवार के सभी सदस्य सामूहिक आत्मदाह कर लेंगे। इस बीच परिवार की चेतावनी को देखते हुए उनके गांव में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सोमवार को बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मजगवां गांव में बीते दिनों दो सगे भाइयों अनिल मिश्र व सुरेंद्र मिश्र को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया था। पंचायत चुनाव की रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने लगातार बढ़ते दबाव के बीच छह नामजद में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विवेचना के आधार पर तीन अन्य आरोपी भी पकड़े जा चुके हैं।
पीड़ित परिवार की महिलाओं ने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तथा कई अन्य मांगें न माने जाने से अन्न का त्याग शुरू कर दिया था। इस बीच फरार हुए दोनों मुख्य आरोपियों को भी पुलिस ने रविवार देर शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भी परिवारीजनों का आक्रोश अभी कम होता नहीं दिख रहा। उनमें शासन व प्रशासन के रवैये को लेकर नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला टीम पीड़ितों के गांव मल्लूपुर मजगवां पहुंची तो वहां दिवंगत सुरेंद्र मिश्र की बेटी शिखा मिश्रा ने कहा कि हमारा धैर्य अब जवाब दे रहा है। अभी तक सरकारी मदद सुनिश्चित करने के लिए शासन व प्रशासन आगे नहीं आ सका है, जबकि हमारे परिवार के दो वरिष्ठ सदस्यों की जान चली गई है। पूरा परिवार उन्हीं पर आश्रित था। इसके बाद भी सरकार की तरफ से किसी मदद की घोषणा अब तक नहीं की गई है। सरकार को जल्द 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।
परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि अब हमारे सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसके साथ तत्काल प्रभाव से शस्त्र लाइसेंस भी निर्गत किए जाएं। इन्हीं मांगों को लेकर हम सब ने हड़ताल शुरू कर रखी है, लेकिन अब हम और इंतजार नहीं करेंगे। सिर्फ दो दिन की मोहलत हम दे रहे हैं। इसके बाद भी यदि हमारी यह मांगें नहीं मानी गईं तो हम सब परिवार समेत दो दिन बाद आत्मदाह कर लेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें