अंबेडकरनगर। साइबर पुलिस ने अलीगंज और अकबरपुर क्षेत्र के दो लोगों को ठगी और गलत ऑनलाइन भुगतान के जरिए गंवाए गए कुल 30 हजार रुपये वापस दिलाए हैं। यह कार्रवाई मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल के तहत की गई। अलीगंज क्षेत्र के हरीसपुर कुतुब निवासी शिवकुमार ने शिकायत की थी कि 14 जून को ऑनलाइन भुगतान के दौरान गलती से 20 हजार रुपये दूसरे खाते में चले गए।
रकम वापस नहीं मिलने पर उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धनराशि होल्ड कराकर उनके खाते में वापस करा दी। वहीं, अकबरपुर क्षेत्र के लालापुर मोहम्मदपुर निवासी जय नारायण तिवारी को साइबर ठगी में गंवाए गए 10 हजार रुपये वापस दिलाए गए। साइबर थाने के इंस्पेक्टर जय प्रकाश यादव ने इसकी पुष्टि की। (संवाद)