फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन दिन तक बदले मार्गों से गुजारे जाएंगे वाहन

Sun, 28 Sep 2025 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान भीड़भाड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह व्यवस्था 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

अन्नावा तिराहा, भिखारीपुर बाईपास, गोहन्ना बाईपास, मालीपुर बाईपास (सिझौलिया), जलालपुर बाईपास, न्यौतरिया बाईपास व कटरिया याकूबपुर से भारी वाहनों का प्रवेश शहर की ओर बंद रहेगा। इसके अलावा 30 सितंबर तक सुबह चार से शाम चार तक फायर स्टेशन, बनगांव मोड़, भिखारीपुर बाईपास, काली माता मंदिर शहजादपुर, मयूर टाइल्स शहजादपुर, संघतिया पुलिस चौकी शहजादपुर व पटेल तिराहा से सभी हल्के वाहन, ई रिक्शा, ऑटो, टेंपो का प्रवेश शहर की ओर बंद रहेगा।
यातायात प्रभारी जेबी यादव ने बताया कि इस दौरान केवल पैदल यात्री ही शहर में प्रवेश करेंगे। सभी वाहन डायवर्जन के प्रभावी रहने तक बाईपास से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें