अंबेडकरनगर। विकसित भारत संकल्प को लेकर नगर पालिका अकबरपुर की ओर से नगर के प्रमुख चौराहों पर स्टैंडी लगवाई है। इस पर लगे हुए क्यूआर कोड को स्कैन करके कोई भी विकसित भारत 2047 को लेकर अपने सुझाव साझा कर सकता है।
इसके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बुनियादी ढांचा और अन्य क्षेत्रों में दिए गए सुझाव प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इसका देश की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक, देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। यह समावेशी विकास, नवाचार, स्थिरता और सुशासन पर केंद्रित है जिससे समाज के हर वर्ग की समृद्धि होगी।
यह स्टैंडी पुलिस चौकी मछली चौक, फव्वारा तिराहा, गांधी चौक तिराहा, रामजी की मूर्ति के निकट, योगा पार्क स्थल व पटेल मूर्ति तिराहे पर लगी है। संवाद