आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर में विगत दिनों संपन्न हुए लक्ष्मी महायज्ञ में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने वाले अधिकारियों और समिति सदस्यों को यज्ञ के आयोजक श्रीश्री 1008 श्री श्रीनिवास दास वेदांती महाराज ने सम्मानित किया।
सनातन वैदिक आश्रम, देवभूमि नयागांव में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, ईओ जहांगीरगंज उमेश पासी, इंस्पेक्टर आलापुर अतुल श्रीवास्तव, एसओ जहांगीरगंज अजय प्रताप यादव, यज्ञ समिति से जुड़े पवन कुमार वर्मा, बुधराम यादव, सुरेंद्र उपाध्याय, सुनील अग्रहरि स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वेदांती महाराज ने कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से ही यज्ञ भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हो सका। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने संत वचनों को श्रद्धा से सुना और धर्म एवं सेवा के प्रति प्रेरित हुए।