सीडीओ वैभव मिश्रा।स्रोत : सोशल मीडिया
अंबेडकरनगर। जिले के विकास विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। शासन ने कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं, करीब दो साल से जिले में तैनात सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला का तबादला कर उन्हें विशेष सचिव रेशम विभाग बनाया गया है।
आनंद कुमार शुक्ला ने सितंबर 2024 में अंबेडकरनगर के सीडीओ का पद संभाला था। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला के कार्यकाल में विकास योजनाओं, ग्रामीण विकास और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों की प्रगति की निगरानी की गई। नतीजतन सीएम डैशबोर्ड से लेकर एनआरएलएम डैशबोर्ड पर उच्च रैंकिंग बनाए रखी। नए सीडीओ वैभव मिश्रा मूल रूप से पीसीएस अधिकारी हैं और इसी वर्ष 30 जून को उन्हें आईएएस संवर्ग में पदोन्नति मिली। वह मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के निवासी हैं। (संवाद)