फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के चलते स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शीत लहर व हाड़ कंपाऊ ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से 12 तक के सभी माध्यम के विद्यालयों में 19 व 20 दिसंबर को अवकाश घोषित किया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि इस बीच कोई विद्यालय खुला पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा एक से 12 तक के सभी माध्यम के विद्यालय 19 व 20 दिसंबर को बंद रहेंगे। हालांकि शासन, विभाग व जिला प्रशासन द्वारा जो कार्य शिक्षकों को सौंपा गया है, उसे पूर्व की तरह ही करना होगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को देखते हुए प्रयोगात्मक परीक्षा यदि संबंधित तिथि पर पड़ रही है तो वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें