फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक चलाते समय हेलमेट का करेंं प्रयोग, बचेगी जान

Sat, 02 Nov 2024 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर नगर में बाइक चालक को हेलमेट लगाते यातायात प्रभारी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क पर सुरक्षित सफर तय करने के लिए यातायात माह जागरूकता अभियान का शुक्रवार को शुरू हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने पुलिस लाइन से यातायात पुलिस दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन

सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि नवंबर माह यातायात दिवस के रूप में मनाया जाता है। वाहनों के चेकिंग अभियान एवं लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य पूरे माह किया जाएगा। वर्तमान समय में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़कों पर प्रतिदिन होने वाले हादसों में जनहानि हो रही है। कुछ हादसों से हम बच सकते हैं, यदि हम नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर के लिए जागरूक बनें। यातायात पुलिस की ओर से यातायात माह में प्रतिदिन सघन चेकिंग अभियान चलाकर काली फिल्म, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी बाइक, बिना हेलमेट और नो एंट्री का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
टीएसआई जेबी यादव ने कहा कि नियमों का पालन करने पर जोर दें। शराब के नशे में वाहन न चलाएं। बाइक पर ड्राइव करते समय मोबाइल पर बात न करें। आगे पीछे देख कर तथा दाएं बाएं मुड़ते समय इंडिकेटर का प्रयोग जरूर करें। बताया कि पूरे माह यह कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन

उतरवाई गई काली फिल्म
जागरूकता अभियान के दूसरे दिन शनिवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पांच वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई। बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 20 लोगोंं पर कार्रवाई की गई। ट्रिपलिंग करने वाले 15 वाहनों का भी चालान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें