फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उखाड़ लिया नगर पालिका का वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में भी तहसील परिसर के वाटर कूलर दुरुस्त न कराए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को  हंगामा किया। वाटर कूलर ठीक कराने की मांग को लेकर नगर पालिका पहुंचे अधिवक्ताओं ने वहां लगा वाटर कूलर निकालकर ठेले पर लाद ले गए।
विज्ञापन


इस दौरान पालिका के टैक्स अधिकारी की पिटाई से नाराज अन्य कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कर्मचारियों को समझाकर शांत कराया।

तहसील परिसर में लगा वाटर कूलर ठीक कराने के लिए कई अधिवक्ता शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे। अधिशासी अधिकारी के अवकाश पर होने के चलते कार्यभार टैक्स अधिकारी नीरज के पास था।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने टैक्स अधिकारी से तहसील का वाटर कूलर ठीक कराने की मांग की लेकिन उन्हें उचित जवाब नहीं मिला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए पालिका परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। वहां लगा वाटर कूलर उखाड़ लिया और एक ठेले पर लादकर चलने लगे।

इसी बीच पालिका कर्मचारियों ने ठेले वाले को पकड़ कर पीटना शुुरु कर दिया। वह पालिका परिसर के पास का रहने वाला है। उसे पिटता देख पास पड़ोस के लोग आ गए और उन्होंने टैक्स अधिकारी की पिटाई कर दी। विरोध में पालिका कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसडीएम नरेन्द्र सिंह ने कर्मचारियों से बात कर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें