फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद कब्जे को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मालीपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के सलाहुद्दीनपुर चौराहे पर शुक्रवार को खूब हंगामा हुआ। बताया जाता है कि एक व्यक्ति ने बैनामा कराने का दावा करते हुए मनमाने तरीके से एक महिला के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान उठा लिया और उसमें अपना ताला लगा दिया। इसकी जानकारी जब दिवंगत महिला के परिवारीजनों को हुई तो वे अंतिम संस्कार करने के बजाय शव लेकर चौराहे पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा कर मामला शांत कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के सलाहुद्दीनपुर चौराहे का है। आजनपारा गांव निवासी बुजुर्ग नोहरा बेटे की बीमारी और आर्थिक किल्लत के चलते करीब एक वर्ष से अपने पुत्री के घर रहती थी। सलाहुद्दीनपुर चौराहे पर इनकी आबादी की भूमि पर पैतृक चार दुकानें बनी हैं। एक कमरे में महिला का कब्जा है, जबकि अन्य कमरोें को किराए पर दे रखा था। बीते दिनों इनमें से एक दुकान के फर्जी बैनामा का आरोप लगाकर पुत्र विजय व अन्य ने सिविल न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया। पुलिस ने विवाद देखते हुए विवादित कमरे में ताला लगवा दिया और दोनों पक्षों के कई लोगों का शांतिभंग में चालान किया था। इसके बाद से मामला शांत चल रहा था।
बताया जाता है कि बीते गुरुवार की रात बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही कमरे का कथित बैनामा कराने वाले व्यक्ति ने बाजार पहुंचकर पुलिस द्वारा लगवाए गए ताले को तोड़ दिया। इसके बाद उसमें अपना ताला लगा दिया। इस बात की जानकारी जब महिला के पुत्रों को हुई तो वह शुक्रवार को अंतिम संस्कार करने की बजाय शव लेकर बाजार पहुंचे। कमरे के सामने रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा कर शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें