फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वर्दी में ठेके पर शराब पीने गए दरोगा सहित दो हेड कांस्टेबल निलंबित, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 13 Oct 2025 05:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में सभी शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों का वीडियो हुआ वायरल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकबरपुर के एक शराब ठेके पर वर्दी में शराब पीते दो हेड कांस्टेबल सहित दारोगा का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें तीनों शराब के ठेके पर शराब पीते दिखाई पड़ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर एसपी अभिजीत आर. शंकर ने मामले की जांच कराई।

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों की पहचान पुलिस लाइन में तैनात एसआई वीरेंद्र बहादुर, हेड कांस्टेबल पवन व विक्रम के रूप में हुई। जिसके बाद तीनों को एसपी ने निलंबित कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों को निलंबित करने के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वर्दी की गरिमा धूमिल करने वाले पुलिसकर्मियों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें