फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तालाब में डूबने से किशोरी की मौत, बचाने उतरी दो महिलाएं भी डूबीं; ग्रामीणों ने खींचकर बाहर निकाला

Sat, 23 May 2026 11:52 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर के दहीरपुर गांव में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए तालाब में उतरी दो महिलाएं भी डूबने लगीं, जिन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दहीरपुर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मवेशी चराने गई 13 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। उसे बचाने के लिए तालाब में उतरी दो महिलाएं भी डूबने लगीं, जिन्हें आसपास के लोगों ने किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सैदपुर गांव निवासी जितेंद्र की 13 वर्षीय बेटी रूही शनिवार सुबह गांव की सुनहरा देवी और विताबाद देवी के साथ डीएम आवास के सामने स्थित तालाब के पास मवेशी चरा रही थी। इसी दौरान रूही तालाब में नहाने के लिए उतर गई और गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख साथ मौजूद दोनों महिलाएं बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ीं, लेकिन वह भी पानी में डूबने लगीं।

महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को बाहर निकाला। वहीं किशोरी को भी बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। घायल महिलाओं को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें