फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरीक्षा से पहले फंदे से लटकते मिला युवक का शव, गंभीर रूप से घायल मिली मंगेतर; गला रेतकर हत्या की कोशिश

Fri, 02 May 2025 09:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर

सार

यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार शाम एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव मिला है साथ ही उसकी मंगेतर गंभीर अवस्था में घायल मिली है। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर परिजन और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इब्राहिमपुर इलाके में शुक्रवार की देर शाम युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला, जबकि उसकी मंगेतर घायल हालत में मिली। उसके गले पर धारदार हथियार से रेतने के निशान हैं। घटना की जानकारी लगते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना देकर युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। एसपी समेत तमाम अधिकारी घटनास्थल पर छानबीन में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


इब्राहिमपुर क्षेत्र के ग्राम अमीनपुर (पुरौव्वा) अनूसूचित बस्ती की प्रतिभा की शादी अहिरौली के चांदपुर निवासी अभिषेक (24) वर्ष के साथ तय हुई थी। आगामी 18 मई को दोनों की बरीक्षा का कार्यक्रम होना था। चार-पांच महीने से फोन पर दोनों एक दूसरे से बात करते थे। अभिषेक अहमदाबाद गुजरात में रहकर नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि बरीक्षा के लिए पांच दिन पहले ही वह गांव आया था। 

विज्ञापन


शुक्रवार को वह युवती से मिलने के लिए उसके घर गया था। दोनों एक कमरे में बैठ कर बात कर रहे थे। कुछ देर बाद सिसकियां सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि युवक का शव फंदे से लटक रहा था और युवती का गला रेता गया था। यह नजारा देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। शोर सुनकर तमाम ग्रामीण पहुंच गए। आनन-फानन पुलिस को सूचना देकर युवती को जिला अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


प्रतिभा के भाई के अनुसार शादी तय होने के बाद से दोनों के मध्य फोन पर अक्सर लड़ाइयां हुआ करती थीं। युवक को शक था कि युवती का किसी और से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात पर शुक्रवार को भी कहासुनी हुई थी। घटना कैसे हुई, इसका पता नहीं लगा है। एसपी केशव कुमार, सीओ टांडा शुभम कुमार, थाना प्रभारी रितेश पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। युवक के परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी गई और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि फिलहाल युवक के आत्महत्या और युवती के आत्महत्या का प्रयास करने की आशंका है। घायल युवती के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें