अंबेडकरनगर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक उछलकर दूर गिरे। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों देर रात बरात से घर लौट रहे थे।
यूपी के अंबेडकरनगर में गुरुवार की रात बरात से वापस लौटे रहे बाइक सवार युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
हादसा अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर-टांडा मार्ग के दहीरपुर गांव के पास हुआ। सम्मनपुर क्षेत्र के खंडवा निवासी शुभम (20) और दीपक (18) अकबरपुर क्षेत्र के जमुनीपुर गांव बरात में आए थे। यहां जयमाल कार्यक्रय समाप्त होने के बाद दोनों ने खाना खाया। इसके बाद बाइक से घर के लिए निकले। आरकेबीके एजेंसी दहीरपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
आरोपी चालक डंपर लेकर भाग निकला
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक डंपर लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खबर मिली तो घरों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडे ने बताया कि आरोपी चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।