फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कठुआ गोलीकांड में अंबेडकरनगर के लाल शहीद, गांव में पसरा मातम, विवाद के बाद साथी ने की थी गोलाबारी

Wed, 30 Sep 2026 01:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंकित कुमार पांडेय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कंपनी कमांडर के पद पर तैनात थे। कठुआ के बसोहली क्षेत्र में जलविद्युत परियोजना की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। उन्होंने उपनिरीक्षक के रूप में सेवा शुरू की थी और अधिकारी के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं।
विज्ञापन
अंकित कुमार पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली क्षेत्र में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के शिविर में हुई गोलीबारी में अंबेडकरनगर के असिस्टेंट कमांडेंट एवं कंपनी कमांडर अंकित कुमार पांडेय समेत चार जवान शहीद हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


अंकित कुमार पांडेय इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर एकसारा (मठिया), डिहवा दौलतपुर गांव के निवासी थे। वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कंपनी कमांडर के पद पर तैनात थे। कठुआ के बसोहली क्षेत्र में जलविद्युत परियोजना की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे शिविर में जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सरकारी राइफल से गोलीबारी कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडेय, उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह समेत चार जवानों की मौत हो गई। घटना के बाद अन्य जवानों ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


उप निरीक्षक से बने सहायक कमांडेंट
अंकित कुमार पांडेय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में उप निरीक्षक के रूप में सेवा शुरू की थी। वर्ष 2021 में उन्होंने विभागीय परीक्षा में सफलता हासिल कर सहायक कमांडेंट का पद प्राप्त किया। इसके बाद उन्हें अधिकारी के रूप में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें